फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखदेवपुर का खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। चकफैज में हिंदुस्तान क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित जिलास्तरीय 20-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल लगान क्रिकेट क्लब सुखदेवपुर एवं हिमांशू क्लब जमलापुर के बीच खेला गया। इसमें सुखदेवपुर की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्जकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमाया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमलापुर ने निर्धारित बीस ओवर में तीन विकेट खोकर 104 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुखदेवपुर ने 17 ओवर एवं तीन गेंदों में दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर कप पर कब्जा जमा लिया। जमलापुर की तरफ से हिमांशु ने 53 रन बनाए जबकि वीरेंद्र आर्य ने दो विकेट झटके। सुखदेवपुर की तरफ से सौरव कुशवाहा ने 64 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी लिए। इसके पूर्व खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रौजा ने जंगीपुर, जमलापुर ने रुईमंडी, सुखदेवपुर ने मेदिनीपुर तथा महुआबाग ने गोराबाजार को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में सुखदेवपुर ने रौजा और जमलापुर ने गोराबाजार को पराजित कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। फाइनल के मैन आफ द मैच सुखदेवपुर के सौरव कुशवाहा तथा मैन आफ द टूर्नामेंट जमलापुर के वीरेंद्र आर्य रहे। मुख्य अतिथि जीपीटी के वाइस प्रेसीडेंट अश्विनी कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान पिंटू कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, मयंक, संदीप, आदर्श, रामवचन, गोरख, नीरज आदि मौजूद थे। अंपायर की भूमिका अभिमन्यू एवं पिंटू कुशवाहा, स्कोरर अरविंद तथा कमेंट्रेटर की मंजीत कुशवाहा ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें