फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान, नौजवान विरोधी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश किसान सभा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को थाना पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि आज उप्र सरकार आठ वर्ष पूरा करने पर जश्न मना रही है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार किसान एवं नौजवान विरोधी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हिंदू, मुसलमान करके सत्ता पर काबिज रहने का खेल खेला जा रहा है। यह देश के लिए शुभ नहीं है। बिजली निगम के अधिकारी-कर्मचारी मनमाना आचरण करते हुए उपभोक्ताओं का दोहन कर रहे हैं।
भाकपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका यादव ने कहा कि सरजू पांडेय की धरती पर अन्याय से हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। किसान सभा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि मौजूदा सरकार विपक्षी दलों को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रही है।
विज्ञापन

अंत में वक्ताओं ने प्रस्ताव पास कर कहा कि भ्रष्टाचार नहीं रुका तो हम सभी जनता के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन में जिला सचिव जनार्दन राम, सहसचिव रामअवध, ईश्वरलाल गुप्ता, डॉ. रामबदन सिंह, लल्लन यादव, तारकेश्वरनाथ यादव, महेंद्र यादव, अरविंद आदि ने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शमीम अहमद, रामजी यादव, सूर्यनाथ कनौजिया ने संयुक्त रूप से और संचालन अशोक मिश्रा ने किया। अंत में उप जिलाधिकारी संजय यादव को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 23 सूत्री मांग पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें