फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र-प्रदेश सरकारों ने किसानों को छला

Sat, 17 Jun 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
विज्ञापन
बैलगाड़ी जूलूस निकालकर नारेबाजी करते क्रांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
किसानों का हक एवं अधिकार दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से शनिवार को हक मांगो अभियान के तहत बलिया लोकसभा युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के नेतृत्व मे बैलगाड़ी जुलूस निकाला गया। जो सलेमपुर मोड़ से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय के समक्ष आकर धरना में तब्दील हो गया। इस मौके पर युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी तथा औरंगाबाद बिहार के विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार किसानों, नौजवानों को छलने का कार्य कर रही है। देश की जनता भाजपा के खोखले नारों को अब समझ गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान आत्महत्या कर रहे है और देश का चौकीदार विदेशों में सैर-सपाटा कर रहा है। शरहदों पर नौजवानो के सर काटे जा रहे है और सरकार चुप्पी साधे हुए है। अब देश का किसान अपने हक की मांग को लेकर सड़को पर उतर आया है। कोई भी सरकार अब किसानों की आवाज को दबा नही सकती। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों एवं नौजवानो के हक एवं अधिकारों पर डकैती डाल रही है। इसका जवाब देने के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़को पर उतर आए है और हक मांगो अभियान के तहत युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में निर्णायक आंदोलन चलाएगी। 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा. जनक कुशवाहा ने कहा कि केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। किसान आत्महत्या करने के लिए विवश हैं। अंत में राष्ट्रपति को सम्बोधित 10 सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी शिवप्रसाद को सौंपा गया। बैलगाड़ी जुलूस सलेमपुर मोड़ से प्रारम्भ होकर दाउदपुर, हाटा रोड, तहसील तिराहा होते हुए तहसील कार्यालय तक पहुंची। 
विज्ञापन


जुलूस में मनरेगा प्रभारी आनंद राय सांकृत, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविकांत राय, किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश संयोजक विनयशंकर राय मुन्ना, गिरिजादत्त दुबे, खुर्शीद खां, अनुज राय, आशुतोष गुप्ता, आशुतोष चौधरी, फरीद अहमद गाजी, विजेंद्र राय, झुन्ना शर्मा, कन्हैया मिश्रा, राजकुमार पासवान, राकेश राय, संजय राय, जैनेश पंकज, डा. हरिश कुमार पांडेय, राजेश उपाध्याय, असलम खां, चंद्रशेखर शुक्ला आदि शामिल थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह एवं संचालन जयप्रकाश यादव ने किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें