लठठूडीह। करीमुद्दीनपुर स्थित सरस्वती शिशुमंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सच्चिदानंद राय ने सरस्वती चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने मां सरस्वती की आराधना कर किया। तत्पश्चात श्रेया की टोली ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। नर्सरी के नन्हें-नन्हें बालकों नृत्य कर दर्शकों को प्रभावित किया। रिद्धिमा राय ने दीवानी मस्तानी भाव गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा। प्रांजल कुशवाहा की टीम ने रिमझिम रिमझिम पानी आया, दिव्यांशी ओझा ने मैंने पायल है छनकाई आंचल वर्मा ने मोहे रंग दे लाल पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
इस मौके पर वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षा में भारतीयता झलकती है। उन्होंने सरस्वती शिशु मन्दिर के विकास के लिए 16 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, बाराचवर ब्लाक प्रमुख बिजेंद्र सिंह, भाजपा जिलामंत्री रविन्द्र नाथ राय, किसान नेता कृष्णानंद राय, शशांक राय, संजू राय, आत्मेश मिश्र, देवेंद्र राय, संतोष राय, सतीश राय, धीरेन्द्र राय, मुनीन्द्र राय आदि रहे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अनिल राय मुन्ना ने किया। संचालन विनोद राय गुड्डू और आभार प्रबंधक दिनेश चंद्र राय एवं प्रधानाचार्य रामउग्रह पांडेय ने ज्ञापित किया।