फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोहपूर्वक मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता ने कैंप कार्यालय पर रुद्राक्ष एवं कृषि अनुसंधान केंद्र पीजी कालेज में पाकड़ एवं आम का वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जीसी त्रिपाठी, प्रो. बालेश्वर सिंह आदि उपस्थित थे। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज ने महाविद्यालय में पांच पेड़ लगाए। छात्राओं सुमैया खातून, अंजली, प्राची राय, जान्हवी वर्मा, समरा फिरदौस, रिंकी पांडेय, सबीना परवीन, खुशबू कुमारी, अर्चना यादव आदि ने अपने घरों के अंदर छत पर गमलों तथा आसपास विभिन्न प्रकार के छोटे-बड़े पेड़ लगाए। राज्य स्तरीय वेबिनार में महाविद्यालय की प्रज्ञा रेंजर टीम के प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने वर्ष भर पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों का उल्लेख किया। रोटरी क्लब की ओर से लंका मैदान में आयोजित कार्यक्रम में डीएफओ जीसी त्रिपाठी, डाइरेक्टर संजीव कुमार सिंह, अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, सचिव राजेश प्रसाद, नव निर्वाचित अध्यक्ष डा. जेके यादव, सचिव जीशान जिया आकाश वर्मा आदि उपस्थित थे। 33/11 केवी अंधऊ उपकेंद्र पर अवर अभियंता प्रमोद यादव एव एसएसओ संतोष आर्य की तरफ से 15 पीपल एवं बरगद के पेड़ लगाए गए। इस मौके पर एसएसओ वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार मौजूद थे। मुहम्मदाबाद: शहीद पार्क परिसर में ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। मौके पर हुई गोष्ठी में सरदार गुरुचरन सिंह, ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद थे। जमानिया: नगर स्थित उपकेंद्र के परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा, एसडीओ पियूष कुमार जेई इंद्रजीत पटेल धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे। सेवराई: गहमर गांव के हनुमान चबूतरा मैदान में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनीष सिंह बिट्टू ने हरिशंकरी का पौधा लगाया। सेवराई चौकी पर चौकी इंचार्ज रामकुमार ओझा ने वृक्षारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें