गाजीपुर। शहर के कोतवाली मुख्य गेट के पास सात सितंबर को देर रात नौ बजे सड़क पर राहगीरों की भीड़ लगी थी। आरोप है कि कुछ देर बाद एसओजी टीम सूमो वाहन से पहुंची और कोतवाली जाने के लिए भीड़ में खड़े राहगीरों को धक्का देने के साथ ही विरोध करने वालों को मारना-पीटना शुरू कर दिया।
टीम एक युवक को मारते-पीटते सीधे कोतवाली लेकर चली गई। पीड़ित युवक ने सीएम पोर्टल सहित एसपी और अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर एसओजी टीम पर गंभीर आरोप लगाया है। मामले में एसपी ने सीओ सिटी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
इस संबंध में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन वीआईपी ड्यूटी में होने के चलते जांच नहीं हो पाई है। अब जांच शुरू हुई है। पीड़ित युवक का बयान दर्ज करने के साथ ही कोतवाली गेट के आस-पास की दुकानों पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी। संवाद