फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस तक सीसीटीवी नहीं लगाया तो रुक वा देंगे आपूर्ति

Tue, 09 Dec 2014 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाने को लेकर उदासीन पंप संचालकों के खिलाफ कार्रवाई का जिला पूर्ति विभाग ने मन बना लिया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने 20 दिसंबर तक पंपों पर
विज्ञापन


सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस अवधि में सीसीटीवी न लगवाने वाले पंपों पर पेट्ऱोल की आपूर्ति रोकने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र लिखा जाएगा।


पेट्रोल पंप एवं उसके आसपास लूट, छिनैती आदि की घटनाएं होती रही हैं। इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए शासन स्तर से पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाने का आदेश
विज्ञापन


 जारी किया गया था। इस आदेश के क्रम में जिला पूर्ति विभाग की तरफ से सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने यहां सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया था। जिले में वर्तमान समय में

61 पेट्रोल पंप हैं। इसमें सबसे ज्यादा पेट्रोल पंप सदर तहसील में हैं। यहां पर 19, मुहम्मदाबाद में 12, जमानिया में 12, जखनिया में 8 तथा सैदपुर तहसील क्षेत्र में 10 पेट्रोल पंप संचालित हैं।

निर्देश दिए करीब दो महीने का समय बीत गया है, लेकिन अभी तक जिले के 14 पेट्रोल पंपों ने अपने यहां  सीसीटीवी नहीं लगाए हैं। सीसीटीवी लगवाने में पंप संचालकों की तरफ से की जा रही हीलाहवाली को जिला पूर्ति विभाग ने गंभीरता से लिया है।

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विजयप्रताप सिंह ने पंप संचालकों को 20 दिसंबर तक पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिया है। चेताया है कि सीसीटीवी न लगने की दशा में संबंधित पंप की आपूर्ति रोकने के लिए कंपनियों को पत्र लिखा जाएगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें