फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेटशीट जारी होते ही तैयारी में जुटे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/जमानिया। सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार मंगलवार को खत्म हो गया। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए सीबीएसई की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। परीक्षा का कार्यक्रम घोषित होते ही छात्रों को यह पता चल गया है कि उनका किस विषय का पेपर किस दिन और तारीख को होगा। कार्यक्रम जारी होते ही वह तैयारी में जुट गए। सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा चार मई से शुरु होगी और 11 जून तक चलेगी। इनकी प्रायोगिक परीक्षा पहली मार्च से होगी। बोर्ड परीक्षा के नतीजे 15 जुलाई तक जारी किए जाएंगे। इस बार परीक्षा दो शिफ्ट में साढ़े दस से डेढ़ बजे तक तथा दूसरी शिफ्ट ढाई से साढ़े पांच बजे तक चलेगी। सेंट्रल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रेशू जालान ने बताया कि सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में करवाई जाएगी। परीक्षा के एडमिट कार्ड संभवत: अप्रैल माह में जारी किए जाएं। हालांकि एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में कोई ऑफीशियल जानकारी नहीं दी गई है। विद्यालय की ओर से तैयारी पूरी है और बच्चे परीक्षा के लिए तैयार हैं। डेटशीट में परीक्षा की तिथि और विषयों का चयन अपेक्षा के अनुरूप किया गया है। सन शाइन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि डेटशीट का बच्चे काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग सहित सेनेटाइजर आदि की मुकम्मल व्यवस्था के बीच परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें