फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सात दिन से अराजक तत्व स्कूल में कर रहे तोड़फोड़

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय मिर्जाबाद में अराजक तत्वों द्वारा तोड़ी गई टाइल्स। संवाद
विज्ञापन
भांवरकोल। थाना क्षेत्र के मिर्जाबाद स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीते एक सप्ताह से अराजक तत्वों द्वारा की जा रही लगातार तोड़फोड़ से इलाके में अफरातफरी है। असामाजिक तत्वों ने विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित हो गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजहर अली ने बताया कि अराजक तत्वों ने पिछले सात दिनों से विद्यालय के फर्श की टाइल उखाड़ दी है, दीवारों की ईंटें तोड़ दीं। दिव्यांग छात्रों के लिए बनाए गए रैंप को भी क्षतिग्रस्त किया है। इसके साथ ही विद्यालय में लगे सबमर्सिबल पंप को भी खराब कर दिया। इससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही इन घटनाओं से विद्यालय प्रशासन और ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधानाचार्य ने बताया कि स्थिति से परेशान होकर बुधवार को डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, ताकि समय रहते कार्रवाई हो सके और आगे की तोड़फोड़ रोकी जा सके। मामले में शुक्रवार को पुलिस को लिखित तहरीर सौपेंगे। वहीं, ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में बच्चों की शिक्षा और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचे। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें है, लेकिन अभी तक विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें