कोतवाली सैदपुर अंतर्गत नगर स्थित संजय वन पार्क से शुक्रवार को सुबह सुराग के आधार पर भीड़ भरे स्थानों से चेन स्नेचिंग करने वाली तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार महिलाओं के पास से दो टूटी सिकड़ी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, बीते 8 अप्रैल को नवरात्रि के दौरान सैदपुर के मां काली मंदिर से वार्ड नंबर आठ की महिला उर्मिला जायसवाल के गले से चेन काटने की घटना की प्राथमिकी सैदपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। जिसके चलते पुलिस महिलाओं के गिरोह पर नजर बनाए हुए थी। मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। पकड़ी गई महिलाओं में रीता देवी निवासी गाजीपुर सदर कोतवाली के सकरा पर सनी गांव, मगरा देवी एवं तारा देवी दोनों वाराणसी जनपद के फूलपुर थाना अंतर्गत हीरामनपुर गांव की निवासी है। कोतवाल तेज बहादुर सिंह बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के गिरोह में शामिल और लोगों को भी तलाशा जा रहा है।