मुहम्महदपुर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान।
c इसके साथ ही राशन दूकान के पीछे से सेंधमारी कर चोरों ने करीब 40 हजार रुपये के राशन उठा ले गए। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
सिधागरघाट संवाददता के अनुसार कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर टड़वा गांव में गुरुवार की देर रात कविंद्र यादव के मकान के पीछे से छत पर चढ़कर चोर मकान में घुस गए। चोरों ने कमरे में रखे आलमारी का ताला तोड़कर 62 हजार रुपये नगद और जेवरात व बर्तन उठा ले गए।
भोर में जब परिजनों की नींद खुली तो देखा की कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नंदगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र वनगांवा मोड़ स्थित छिलवा गांव निवासी रविंद्र यादव के राशन की दूकान में चोरों ने सेंधमारी कर 40 हजार रुपये के राशन सामान चोर उठा ले गए।