फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कालूपुर त्रिमुहानी के पास जनसंख्या समाधान यात्रा में शामिल लोगों और ग्रामीणों के बीच विवाद मामले में पुलिस ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तहरीर पर 12 और दूसरे पक्ष के घायल अखंड प्रताप सिंह ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

चार दिसंबर को गाजियाबाद से विभिन्न जनपदों से होते जनसंख्या समाधान यात्रा का काफिला चंदौली से जमानिया होते हुए जिला मुख्यालय की ओर जा रही थी। कालूपुर तिराहे पर बीते 23 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे काफिले में शामिल लोग वाहनों को बेहतरीब तरीके से सड़क पर खड़ाकर दिए थे। इसके कारण राहगीरों को आवागमन करने में जहां दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। वहीं वाहनों का लंबा जाम भी लग गया था। इसी दौरान मेदिनीपुर निवासी अखंड प्रताप सिंह अपने वाहन से गाजीपुर जा रहे थे। उन्होंने यात्रा काफिले में शामिल लोगों से वाहन को हटाने को कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी होते- होते मामला मारपीट और तोड़फोड़ तक जा पहुंचा था। इस हुए बवाल से आक्रोशित यात्रा में शामिल फाउंडेशन के पदाधिकारी एवं अन्य लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक और एडीएम के आश्वासन पर पांच घंटे बाद धरना समाप्त हुआ था। इस मामले फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं दूसरे पक्ष अखंड प्रताप सिंह ने फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौहान सहित सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष में हुए बवाल के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन की जा रही है। यात्रा में शामिल काफिले पर हमले के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें