फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरपीएफ जवानों की मौत का मामला, जांच के लिए गुवाहाटी पहुंची पुलिस की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। देवकली व बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक किनारे मृत मिले आरपीएफ जवानों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जनपद पुलिस टीम ने पूरी ताकत झोंक दी है। टीम कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। वहीं एक टीम गुवाहाटी भी पहुंची है। यहां गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस के एसी बी-टू में यात्रा कर गुवाहाटी पहुंच चुके यात्रियों से बातचीत करने की कोशिश कर रही है। इधर शुक्रवार को पीडीडीयूनगर पहुंची गुवाहाटी- बाड़मेर एक्सप्रेस के विभिन्न डिब्बों की जांच भी की ताकि आरपीएफकर्मियों की मौत की पहेली को सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

सप्ताह में एक दिन चलने वाली गुवाहाटी- बाड़मेर एक्सप्रेस गुवाहाटी से बृहस्पतिवार को तो बाड़मेर से सोमवार को चलती है। घटना के दिन जो ट्रेन बाड़मेर से गुवाहाटी पहुंची थी। वह बीते 22 अगस्त को गवाहाटी से बाड़मेर के लिए रवाना हुई, जो दूसरे दिन पीडीडीयूजंक्शन पहुंची। यहां पुलिस की एक टीम एसी सहित अन्य डिब्बों में भी पहुंची और जांच करने में जुट गई। इस दौरान टीम ने कुछ साक्ष्य भी एकत्र करने का प्रयास किया। इधर पुलिस की एक टीम गुवाहाटी में है। हालांकि आरपीएफ की टीम भी अपने स्तर से प्रत्येक बिंदुओं पर जुटी हुई है, लेकिन अभी कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रही है। सूत्रों की माने तो टीम की जांच सकारात्मक दिशा में जा रही है, जिससे सफलता मिलने की आस जगी हुई है। इधर जवानों की मौत लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें