फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और सहायक विकास अधिकारी पर गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सादात/जखनियां। सादात विकास खंड अंतर्गत डिहवां ग्रामसभा में शौचालय बनवाने के नाम पर ग्राम प्रधान द्वारा धन का बंदरबांट और गोलमाल करने की शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की गई थी। इसकी जांच करने पर आरोप सही पाया गया। उक्त प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी भुड़कुड़ा ने की। इसमें आरोप सही पाए जाने पर ग्राम प्रधान उमेश सिंह उर्फ वकील और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ 28 लाख 62 हजार रुपये के गबन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सादात ब्लाक के डिहवां ग्राम प्रधान द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता भारत मिशन अंतर्गत कुल 422 शौचालय बनाने थे लेकिन गांव में 407 शौचालय का प्रति शौचालय 12000 रुपये की दर से 48,84,000 रुपये ग्राम पंचायत निधि के खाते में भेज दी गई थी लेकिन यहां आधे-अधूरे शौचालय का निर्माण कराकर पैसे का बंदरबांट किया गया था। इसे लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि ग्राम प्रधान द्वारा पर्याप्त संख्या में शौचालय न बनवाकर पैसा उतार लिया गया है। 19 जून 2019 को गांव वालों की शिकायत पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच सौंपी थी। सीडीओ ने एडीपीआरओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी जांच के लिए बनाई थी। जांच कर कमेटी ने जांच रिपोर्ट 22 जुलाई 2019 को सीडीओ को सौंप दी। जांच में पाया गया कि 407 शौचालय बनाने के लिए 12000 की दर से पैसा पास हुआ था। उसमें 359 शौचालयों का पैसा उतारा गया। जांच में केवल 84 शौचालय ही पूर्ण मिले, जबकि 73 शौचालय अपूर्ण मिले। शेष बचे 202 शौचालय का निर्माण कार्य होना नहीं पाया गया। कुल मिलाकर 28 लाख 62 हजार का गबन पाया गया है। सोमवार की रात करीब 11 बजे जांच सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार ने भुड़कुड़ा थाने में ग्राम प्रधान उमेश सिंह उर्फ वकील तथा ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुमार के विरुद्ध 28 लाख 62 हजार गबन की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें