गाजीपुर। कोरोना के कहर को देखते हुए डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से एक अच्छी पहल की है। आपको पैसे के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आपका का खाता किसी भी बैंक में है तो बस एक फोन पर डाकिया आपके खाता से पैसा लेकर आपके घर तक पहुंचाएगा। जिले में अब तक 26 लोगों को एक लाख 53 हजार सात सौ रुपये का भुगतान किया गया है। इसके लिए लाभार्थी या खाताधारक का बैंक खाता किसी भी बैंक का होना चाहिए। यही नहीं संबंधित खाते का आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। इस संबंध में डाक अधीक्षक एके अवस्थी ने बताया कि आधार आधारित भुगतान सेवा के तहत एक बार में एक खाते से अधिकतम दस हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे। बताया कि भुगतान के लिए टोल-फ्री नंबर 155299 एवं दूरभाष नंबर 0548-2220385 एवं 9415168111 पर सूचना देनी होगी।