फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की पटकथा बदली मारपीट में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के सिगेंरा चट्टी स्थित एक मकान में पांच की संख्या मेें घूसे बदमाशों द्वारा की गई लूट-पाट की घटना की पुलिस ने पटकथा बदल डाली है। मारपीट का मुकदमा दर्जकर रफा-दफा कर दिया गया, जिससे मामला तूल न पकड़े।
विज्ञापन

शराब की दुकान के सामने स्थित मकान में बीते 14 जुलाई की रात पांच की संख्या में घूसे बदमाशों ने पांच हजार नगदी व आभूषण लेकर चलते बने थे। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर भी दी गई थी, लेकिन पूरे मामले को ही दबा दिया गया। अब पुलिस इस बात पर जोर दे रही है कि छानबीन के दौरान मामला मारपीट का निकला। जबकि पीड़ित का कहना है पांच की संख्या में पहुंचे थे। वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश की पीड़ित ने पहचान भी कर ली है। थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें