मुहम्मदाबाद। देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में शुक्रवार को बिना अनुमति के जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सपा और वामपंथी विचारधारा के लोगों ने मुहम्मदाबाद तहसील तिराहे पर रोड जाम करने और अडानी-अंबानी का पुतला दहन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
प्रशासन ने छह नामजद और 24 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस प्रशासन ने शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. संदीप कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंदा यादव उनके पति राजेंद्र यादव सहित छह नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा-144 के उल्लंघन, अवैध ढंग से रोड जाम करने एवं कोविड-19 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। नामजद अन्य लोगों में रविंदर यादव, सोनू खान, संतोष यादव भी शामिल हैं।