फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कटिया मारकर बिजली जलाने पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग के अफसरों ने शुक्रवार को कई स्थानों पर दबिश दी। अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार की अगुवाई में टीम ने कटिया मारकर बिजली का उपभोग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, बिजली बिल नहीं जमा करने पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इस तरह सभी दस लोगों के खिलाफ बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

देवढी, प्रह्लादपुर गांव में हाई लाइन लास है, जिससे आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने, तार टूटने और लो-वोल्टेज की शिकायत रहती थी। इस पर शुक्रवार सुबह ही दबिश दी गई। इस दौरान तीन लोग मौके पर विद्युत चोरी करते हुए पाए गए, जिसमें सभी के खिलाफ विजिलेंस थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया गया। इसी तरह अलग-अलग स्थानों से सात लोगों का बिजली बिल बकाया होने पर खंभे से लाइन काटी गई, जिनके भी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अवर अभियंता इंद्रजीत कुमार ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया कि कोई भी मीटर बाइपास करके विद्युत उपभोग न करें। मीटर से छेड़छाड़ न करें और प्रतिमाह अपने बिजली का भुगतान अवश्य करें। इस दौरान विजिलेंस जेई पंकज चौहान, लाइनमैन पूरन, लाइनमैन जन्नत, रितेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें