फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के लहुरापुर गांव में नकाबपोश बदमाशों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता व प्रधानपति को गोली मारकर हत्या करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही बदमाशों को चिह्नित करने के लिए आस-पास के मकानों में लगे आधा दर्जन से ऊपर सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हत्या के कारणों को जानने के लिए मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकालकर तफ्तीश शुरू कर दी है। शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में एक बार फिर रूदन-क्रंदन शुरू हो गया।
विज्ञापन

इलाके के पंसेरवा चट्टी से घर पहुंचकर दरवाजे पर बाइक खड़ी कर रहे प्रधान पति संतोष राम को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी थी। पांच गोली उनके शरीर को लगी थी और एक गोली मिस हो गई थी। घटना स्थल से पुलिस ने छह खोखे भी बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक की गर्दन में एक गोली फंसी थी। जबकि दूसरी सिने के बाएं कंधे की तरफ से, तीसरी सीने से लगकर पसली में और चौथी बाएं हथेली को पार करके निकल गई थी। जबकि पांचवीं गोली दाहिने हाथ की तर्जनी अंगुली को चीरते हुए बाहर निकली थी। एसपी के निर्देश पर स्थानीय थाने के अलावा बिरनो और दुल्लहपुर थाने की पुलिस टीम के साथ एसओजी भी हत्यारोपियों को चिन्हित कर दबोचने में लगी हुई है। वहीं आधा दर्जन पुलिस टीम की भी शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें