फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापकों का वेतन लगाने के नाम पर सात हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ है। रविवार को बीएसए के निर्देश पर शादियाबाद कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि शादियाबाद थाना क्षेत्र के धरीखुर्द प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक अवधेश यादव ने बीते 20 जुलाई को अध्यापकों का वेतन लगाने के लिए 7000 प्रति अध्यापक की मांग की थी। न देने पर कार्रवाई करने की धमकी दी थी। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव के निर्देश पर शादियाबाद कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने प्रधानाध्यापक अवधेश यादव खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। हालांकि बेसिक विभाग ने प्रधानाध्यापक को निलंबित भी कर दिया है। सीओ भुड़कुड़ा गौरव कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें