कोतवाली क्षेत्र के मारकीनगंज मुहल्ले में पारिवारिक कलह से ऊबकर विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि फाक्सगंज निवासी नौरंग यादव की पुत्री अनामिका की शादी बीते वर्ष 2020 के मई माह में मारकीनगंज के सुुनील यादव से हुई थी। एक सप्ताह पूर्व अनामिका ससुराल से मायके गई थी। वह बीते 23 जुलाई को ससुराल लौटी थी। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हुआ। इसके बाद विवाहिता ने जहर खाकर ईह लीला समाप्त कर लिया। मृतका के परिजनों ने पति सुनील यादव, ससुर राधेश्याम यादव और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि पति, सास एवं ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर छानबीन की जा रही है।