फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कासिमाबाद समेत चार इलाकों के अवैध अस्पतालों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में झोलाछाप और अवैध अस्पतालों के खिलाफ सीएमओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को उनके निर्देश पर कासिमाबाद, मिर्जापुर, सुभाखरपुर और भदौरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारियों ने चार अवैध अस्पतालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अमर उजाला अभियान के तहत अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों एवं झोलाछाप के खिलाफ प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की तंद्रा टूटी है। बीते तीन -चार वर्षों से झोलाछाप और अवैध अस्पतालों के चंगुल में फंसने से प्रसूताओं, गर्भवती महिलाओं और नवजातों की हुई मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। यहीं नहीं पंजीकृत अस्पतालों के संचालन के लिए डॉक्टर के एमबीबीएस डिग्री पर लाइसेंस लेने का खेल काफी लंबे समय से चल रहा है। इसका परिणाम यह होता है कि अस्पताल का संचालन कर रहे संचालक ही डॉक्टर बनकर उपचार करते हैं और मरीज की मौत हो जाती है। इनके इस पूरे करस्तानी को अमर उजाला ने अभियान चलाकर प्रमुखता से प्रकाशित करना शुरू कर दिया। अमर उजाला ने सात सितंबर को पेज नंबर तीन पर क्लीनिक के लाइसेंस पर चल रहे अस्पताल शीर्षक के साथ खबर लिखकर अभियान की शुरूआत की। अभियान के दूसरे दिन आठ सितंबर को पेज नंबर तीन पर झोलाछाप ले रहे प्रसूताओं की जान सिर्फ कागजों तक सिमटी कार्रवाई शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों की तंद्रा टूटी और ऐसे झोलाछापों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झोलाछाप और अवैध अस्पतालों पर कार्रवाई शुरू हो चुकी है। सोमवार को कासिमाबाद, मिर्जापुर, सुभाखरपुर सहित चार जगहों के सीएचसी चिकित्साधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया है। यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी। निगरानी के लिए ठोस कदम भी उठाये जा रहे हैं। - डाॅ. एसके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें