कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर दो के पूर्व सभासद पुत्र पर एक महिला ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शनिवार की देर शाम तहरीर दी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
तहरीर के माध्यम से पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 8 बजे वह किसी काम से घर से बाहर जा रही थी। तभी रास्ते में नारायण दास चौरसिया उर्फ टुनटुन पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज देते हुए बाल पकड़कर मारने-पीटने लगा। शोर मचाने पर पकड़े जाने के डर से जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।