फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सिपाही का शव पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया जनपद में तैनात पुलिस के जवान सूरज सिंह की मौत के बाद रविवार सुबह शव पैतृक गांव चांदपुर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। अंतिम संस्कार जौहरगंज श्मशान घाट पर किया गया।
विज्ञापन

चांदपुर निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र सूरज सिंह (32) की देवरिया जनपद के कोतवाली क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। शनिवार को सूचना मिलते ही पिता प्रमोद सिंह अपने सहयोगियों के साथ पुत्र का शव लेने के लिए देवरिया कोतवाली पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पिता प्रमोद सिंह ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए देवरिया कोतवाली में तहरीर दी।

गांव में दो दिनों से नहीं जले चूल्हे
देवरिया पुलिस में तैनात सूरज सिंह की असामयिक मौत का असर पूरे चांदपुर में देखने को मिला। शनिवार को पूरे दिन पास-पड़ोस के लोग सूरज के परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे। शोक के कारण पूरे गांव में चूल्हा तक नहीं जला। रविवार को शव को सामने देखकर सबकी आंखें नम हो गयीं। युवाओं में वे खासे लोकप्रिय थे। युवाओं ने कहा कि सूरज भाई जब भी आते थे, बड़े बुजुर्गों से मिलने के बाद हर युवा को पूरा समय देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें