फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सपनों को पंख लगाने के लिए आयोजित होंगे कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में नई शिक्षा नीति के अनुसार अब हर शनिवार को सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों के साथ ही उनके सपनों को पंख लगाने के लिए कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह प्रार्थना सभा में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुविचार प्रस्तुत करना होगा। सर्वश्रेष्ठ सुविचार देने वाले को माह के अंत में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस बार नई शिक्षा नीति के अनुसार कई बदलाव किए गए हैं। कैलेंडर में महीनेवार गतिविधियां तय की गई हैं। सत्र 2024-25 एक अप्रैल से शुरू हो गया है। प्रतिदिन सुबह प्रार्थना में शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुविचार प्रस्तुत करना होगा।
सर्वश्रेष्ठ सुविचार देने वाले को माह के अंत में सम्मानित करना होगा। नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम होगा, इसमें विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों, अनुशासन आदि के बारे में बताया जाएगा। कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी का कॅरिअर गाइडेंस पोर्टल पंख पर पंजीकरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन

मई के तीसरे सप्ताह और अन्य महीनों के अंतिम सप्ताह में मासिक टेस्ट होगा। मासिक टेस्ट में बहु विकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। अर्द्ध वार्षिक परीक्षा अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में होगी। जनवरी प्रथम सप्ताह तक सभी कक्षाओं का पाठ्यक्रम पूरा करना होगा।
इसके दूसरे सप्ताह में कक्षा-12 की प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा, तृतीय सप्ताह में 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा होगी। जनवरी के अंतिम सप्ताह में नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा होगी। उसके बाद फरवरी में इसका परिणाम आ जाएगा। वहीं बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 21 जनवरी से पांच फरवरी तक और लिखित परीक्षा फरवरी में होगी। सभी कक्षाओं के लिए निर्धारित मासिक पाठ्यक्रम उसी माह पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें