थाना पुलिस ने अगस्ता मोड़ के पास से शनिवार की सुबह चोरी की बाइक के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। बदमाश आठ वर्षों से फरार था।
नंदगंज थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी को सूचना मिली कि एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने गाजीपुर की तरफ बाइक से जा रहा है। इस सूचना के आधार पर एक बाइक सवार आता दिखा।
पुलिस कर्मियों के इशारे के बाद भी उसने बाइक नहीं रोकी। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे अगस्ता मोड़ के पास धर दबोचा। पकड़े गए युवक के पास से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस िमले।
बदमाश जौनपुर जिला के चंदवक थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी राम सिंह उर्फ आनंद है। उसके पास से मिली बाइक भी चोरी की है।
थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के ऊपर लूट, हत्या और छिनैती के तीन मामले आजमगढ़ और जौनपुर में दर्ज है। वह आठ साल से फरार था।