फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर पूजी जाएंगी वाग्देवी

Fri, 12 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर कारीगरों की तरफ से मां सरस्वती की प्रतिमा निर्माण के कार्य को अंतिम रूप दे दिया गया है। शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षिक संस्थानों एवं पूजा पांडालों में सरस्वती पूजनोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है। हर बार की तरह इस बार भी इसे उल्लास के साथ मनाने की तैयारी की गई है। विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना कर उनका पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके मद्देनजर कुछ सप्ताह पहले से ही शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में देवी की प्रतिमा का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। निर्माण के बाद प्रतिमा के रंग-रोगन का काम कारीगरों ने दिन-रात एक कर पूरा कर लिया है। आयोजकों की तरफ से प्रतिमाओं की बुकिंग पहले ही कराई जा चुकी है। गुरुवार को श्रद्धालुओं द्वारा कारीगरों के यहां से स्थापना के लिए प्रतिमा ले जाने का क्रम शुरू हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें