फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 55 बार चला अभियान, पकड़े गए 450 बिजली चोर, 210 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बकायेदारों पर बिजली निगम सख्त है। इसके लिए अप्रैल से लेकर अब तक 55 बार अभियान चला चुकी है। इस दौरान 450 लोगों को बिजली का अवैध रूप से उपभोग करते हुए पकड़ा गया, जिसमें 210 के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। जबकि 125 लोगों से 25 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। शेष को नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पांच लाख 20 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। आए दिन विभिन्न जगहों पर लोकल फाल्ट और लाइनलास की घटनाएं प्रकाश में आती हैं। बिजली निगम के अभियंताओं का मानना है कि इसकी प्रमुख वजह अवैध ढंग से बिजली का उपभोग करना है। इसी को रोकने के लिए टीम गठित करके खंडवार आए दिन बिजली चेकिंग अभियान चलाया जाता है। इसमें एसडीओ, जेई से लेकर संविदाकर्मी शामिल होते हैं। चेकिंग अभियान के दौरान मौके पर बिजली जलाने के सापेक्ष कम लोड मिलता है, तो उसे बढ़ाया भी जाता है। अप्रैल से लेकर अब तक जिले में बिजली चोरी के 450 मामले प्रकाश में आए हैं। इनमें 125 लोगों से 25 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। वहीं, व्यवसायिक चोरी के कुल 110 मामले उजागर हुए हैं। शेष को नोटिस जारी किया गया है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
हीटर, एसी के लिए लोग लेते हैं बाइपास कनेक्शन
गाजीपुर। बिजली चेकिंग में यह तथ्य भी प्रकाश में आता है कि लोग अपने घरों में एसी, हीटर आदि हैवी इलेक्ट्रानिक उपकरणों को चलाने के लिए मीटर के अलावा बाइपास कनेक्शन लिए होते हैं, जो कि बिजली चोरी की श्रेणी में आता है। ऐसा मामला प्रकाश में आने पर मौके पर ही ऐसे कनेक्शनों को काटा जाता है। साथ ही बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाता है।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए लगातार अभियान चलाया जाता है। जिन जगहों से लाइनलास की घटनाएं ज्यादा प्रकाश में आती हैं, वहां अभियान चलाने को लेकर प्राथमिकता दी जाती है।-बृजेश कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें