फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों के लिए लगाया शिविर

Wed, 07 Jan 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर तहसील के ग्राम रुहीपुर को जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल ने कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर उनके टीकाकरण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए गोद लिया है। बुधवार को गांव में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए शिविर लगाया गया। बताया गया कि गांव में 56 बच्चे कुपोषण से प्रभावित हैं।
विज्ञापन



इस मौके पर जिलाधिकारी ने नरेंद्र पटेल ने कहा कि योजना अंतर्गत बच्चों की बुद्धि और शारीरिक क्षमता के विकास के लिए से एक से पांच वर्ष के बच्चोें का विशेष निरीक्षण किया जाना चाहिए। सभी एएनएम, आंगनबाड़ी ऐसे बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए लोगों को जागरूक करें। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत ग्रामसभा रुहीपुर में शिविर के माध्यम से वृद्धि, निगरानी, टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच, गोद भराई, अन्न प्रासन, पोषण एवं स्वास्थ शिक्षा जरूरी है।

 स्वास्थ कार्यकत्री आशा के साथ मिलकर माह में एक बार ग्राम स्वास्थ पोषण दिवस का आयोजन किया जाए। बताया कि जन्म के एक घंटे का अंदर मां का पहला पीला गाढ़ा दूध अवश्य पिलाना चाहिए ताकि बच्चे में प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे। छह माह तक केवल मां का दूध पिलाया जाए।
विज्ञापन


 छह माह के बाद मां के दूध के साथ साथ अर्ध ठोस आहार दिया जाए। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह, एबीएसए पूर्णिमा श्रीवास्तव, डीपीओ अवधेश चौधरी, प्रधान रेनू यादव, अमरेश यादव, सीडीपीओ आरपी मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें