अच्छे अंक मिलने पर रिपोर्ट कार्ड संग मेडल पाकर दमक उठे चेहरे
कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में वर्षभर की पढ़ाई के बाद बच्चों को वार्षिक परीक्षाफल और मेडल वितरित किया गया। मेडल और रिपोर्ट कार्ड हाथ में आते ही बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे दमक उठे।
भीमापार संवाददाता के अनुसार शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय जगदीशपुर में कक्षा-एक से आठ तक हर कक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्राफी-मेडल देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बेचई राम एवं संकुल प्रभारी सोनू खरवार ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों के विदाई समारोह का भी आयोजन किया गया। कक्षा आठ में पहला स्थान अच्छेलाल, सात में चंदा, छह में समीर राजभर, पांच में खुशी वर्मा, चार में अमन राजभर, तीन में राबिया बानो, दो में आराध्या बारी तथा एक में अंशिका रही। विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र आलोक और रिया को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। स्वच्छ यूनिफॉर्म के लिए नेहा राजभर को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष बेचई राम ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल बीईओ अशोक कुमार गौतम ने वितरित किया। रमवल प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर विद्यालय में परीक्षा फल वितरण करने के बाद कहा कि सम्मानित बच्चों से अन्य बच्चों को बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश, शीला सिंह, शाजिया खातून, गुलशन खातून, कृष्णानंद, अशोक, आशीष, राजर्षि, खालिद, पंकज श्रीवास्तव, किरन शर्मा, निकहत परवीन आदि मौजूद थे।
(फोटो भी)
विद्यालय का वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित
गाजीपुर। माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल प्रकाश नगर शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा फल विद्यालय के परीक्षा प्रमुख मनोज कुमार श्रीवास्तव ने घोषित किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सफलता मेहनत से मिलती है। विद्यालय के छात्र शिवांश यादव, आद्विक दुबे, शौर्य तिवारी, आदित्य सिंह, दिव्या सिंह, प्रिंस कुमार, रवि प्रकाश दुबे, आकांक्षा मिश्रा, कार्तिक पांडेय, आर्यन श्रीवास्तव, विशाखा पांडेय, आंचल प्रथम रही, पूरे विद्यालय में शौर्य तिवारी प्रथम स्थान रहे। अंत में विनोद कुमार तिवारी ने कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया। विद्यालय का नवीन सत्र चार अप्रैल से सुबह नौ से 2 बजे तक चलेगा।