शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरवा मुहल्ले में गुरुवार की सुबह बगैर
जगत के कुएं में गिरे बछड़े को फायर कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के
बाद निकाला। मोहनपुरवा निवासी एक व्यक्ति की जमीन पर बना बगैर जगत का कुंआ
सुरक्षा के लिहाज से टीनशेड से ढंका गया था।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस
बजे एक बछड़ा वहां चला गया और टीनशेड सहित कुएं में जा गिरा। इसकी जानकारी
होते ही मुहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने रस्सी के सहारे
उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में सूचना पर फायर
ब्रिगेड के जवान वहां पहुंचे। कुएं में पानी भरवाया गया। करीब ढाई घंटे तक
पानी भरने के बाद बछड़े को रस्सी के सहारे निकाला जा सका।