फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकित कर कबाड़ व्यवसायी को लूटा

Sat, 30 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
आतंकित कर कबाड़ व्यवसायी को लूटा
विज्ञापन
 हथियारबंद लुटेरों ने शुक्रवार की सुबह रेलवे स्टेशन पर सरेआम कबाड़ व्यवसायी को जख्मी कर रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हवा में फायर करते हुए बदमाश बाइक पर सवार हो भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर मऊ-जीआरपी थाने में अज्ञात लुटेरों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया।जरखनिया के रहने वाले मनोज जायसवाल इस समय मऊ में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


वह शुक्रवार की सुबह जखनिया अपनी कबाड़ की दूकान पर पैसेंजर ट्रेन से आ रहा थे। ट्रेन सुबह करीब आठ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। मनोज के ट्रेन से उतरते ही कुछ लोग उनके आगे-पीछे चलने लगे। कुछ दूर आगे बढ़ते ही प्लेटफार्म के उत्तरी छोर पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और भीड़ के बीच तमंचे की मुठिया से सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया।

अचानक इस हमले से मनोज कुछ समझ पाता तबतक उनके पास मौजूद बैग  लूटकर बदमाश स्टेशन परसिर से भाग निकले। प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री जबतक कुछ समझ पाते बदमाश स्टेशन के बाहर खड़ी अपनी बाइक तक पहुंच गए। बदमाशों ने भागने से पहले दहशत फैलाने के लिए हवा में कई राउंड फायर किया। पीड़ित कबाड़ कारोबारी मनोज की माने तो बैग में 40  हजार रुपये नकद थे। इसके अलावा दूकान की चाबी तथा अन्य कागजात भी मौजूद थे।
विज्ञापन



उधर घायल कबाड़ व्यवसायी को उपचार के लिए नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। घटना की सूचना जीआरपी के अलावा एसपी सिटी केशव चंद्र  गोस्वामी को भी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसपी सिटी ने पीड़ित कारोबारी से  पूछताछ की।एसपी सिटी ने बताया कि मामला जीआरपी का है। ऐसे में मुकदमा जीआरपी थाना मऊ में दर्ज कराया गया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। जल्द ही ये पकड़ में आ जाएंगे ।कबाड़ व्यवसायी के बारे में बदमाशों को पहले से पूरी जानकारी थी। जिसके कारण बदमाशों ने व्यवसायी को अपना निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें