रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के अमारी रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की देर शाम हथियारबंद बदमाशों ने दवा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया और गाजीपुर-आजमगढ़ हाईवे जाम कर दिया। उधर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने सीओ भुड़कुड़ा जर्नादन दूबे सहित कई थानों की पुलिस को मौके पर भेजा। देर रात तक ग्रामीण चक्का जाम किए हुए थे।
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव निवासी काशीनाथ चौहान का पुत्र डा. सुनील चौहान (30) दुल्लपुर के सिखड़ी बाजार में क्लिनिक चलाते थे। वह सुल्तानपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार डा. अक्षयलाल चौहान के यहां रहते थे। रोज की तरह शनिवार की देर शाम वह क्लिनिक बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। अमारी रेलवे क्रासिंग के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगते ही सुनील बाइक समेत गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात होते ही मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, लेकिन अस्पताल लाते समय दवा व्यवसायी की रास्ते में ही मौत हो गई।
उधर, घटना से नाराज ग्रामीण थाना जा पहुंचे और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से नोकझोंक करने लगे। वहां से निकल कर ग्रामीण गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही एसपी कई थाने की पुलिस समेत मौके पर पहुंचे। घटना के बाद रेलवे क्रासिंग के आस-पास की दूकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। इस संबंध में पुलिस कप्तान रविशंकर छबि ने बताया कि दवा कारोबारी की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्यारोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।