फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री कम, सिर्फ चल रही 34 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संक्रमण का प्रभाव राज्य सड़क परिवहन निगम पर भी पड़ा है। यात्रियों के अभाव एवं पचास प्रतिशत यात्रियों को सफर कराने के शासन के आदेश के चलते निगम की बसों में 25 यात्री सफर कर रहे हैं। ऐसे में जहां निगम को रोजाना नौ लाख रुपयों की आमदनी होती थी वहीं अब यह घट कर दो से तीन लाख पर सिमट गई है। ऐसे में यात्री कम होने से रोडवेज 64 में से महज 34 बसों को ही विभिन्न रूटों पर चला रहा है।
विज्ञापन

महामारी की दूसरी लहर की भयावहता इतनी बढ़ गई है कि रोजाना कोरोना संक्रमितों का एक तरफ जहां आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं इस बीमारी से हो रही मौत का आंकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में 25 यात्रियों को ही बैठाकर सफर कराने का निर्देश है। ऐसे में रोडवेज की बसों में निर्धारित यात्रियों को ही बैठाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के बढ़ते प्रभाव एवं लॉकडाउन के चलते बहुत कम ही लोग घरों से बाहर निकले रहे हैं। ऐसे में यात्री भी कम सफर कर रहे हैं। यात्रियों के अभाव में बसों का संचालन भी कम कर दिया गया है। इसके चलते विभाग को भी चपत लग रही है। पंचायत चुनाव से पूर्व जहां रोडवेज को रोजाना नौ लाख की आय हो रही थी वहीं चुनाव के बाद से उसकी आय ढाई से तीन लाख पहुंच गई है। सफर से लौटी बसों को डिपो में धुलाई के बाद उन्हें सैनिटाइज कराया जा रहा है। इसके बाद ही पुन: रवाना किया जा रहा है। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें मास्क पहनने के बाद ही बस में बैठाया जा रहा है। साथ ही विभाग के कर्मचारी यात्रियों का रजिस्टर पर डाटा अपलोड कर रहे हैं। जिससे यात्रियों का पूरा विवरण विभाग के पास मौजूद रहे। यात्रियों को मास्क लगाने के बाद ही बैठाया जा रहा है। जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं है, उन्हें कंडक्टर दस रुपये में मास्क दे रहा है, जिससे संक्रमण न फैले। शासन की ओर से राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय डिपो को 500 मास्क मिला है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज बीके पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से 25 यात्रियों को बैठकर बसों में सफर कराने का निर्देश दिया गया। यात्री कम होने से वर्तमान समय में 34 बसों का ही संचालन किया जा रहा है। कोरोना गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें