गाजीपुर। भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी से नाराज भाजपाजनों ने शनिवार को टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय के पास उनका पुतला फूंककर उनका विरोध किया। इससे पूर्व कार्यालय में हुई बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि राहुल गांधी को कभी देश से प्रेम नहीं रहा। कहा कांग्रेस राष्ट्रे को विभाजित करना चाहती है।
महामंत्री सुमित तिवारी ने कहा कि ओछी राजनीति करने वाले राहुल गांधी, संजय निरूपम, दिग्विजय सिंह और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता प्रधानमंत्री की विश्व भर में छवि उभरने से बौखला गए हैं। आलम यह है कि नेता अपना मानसिक संतुलन खोकर बयान दे रहे हैं।
देश की जनता इन नेताओं के मन:स्थिति को समझ चुकी हैं। जनता आने वाले समय में इनके बयान का जबाब वोट से देगी। इस मौके पर रविंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष राय, गोविंद उपाध्याय, रामअवध यादव, चंद्रकांत सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अमित मोहन पांडेय, संदीप चौहान, श्याम सुंदर वर्मा, राहुल, अजय राजभर, सन्नी कुमार, प्रदीप गोड़, राकेश भारद्वाज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश भारद्वाज एवं संचालन सुमित तिवारी ने किया।
जखनिया संवाददाता के अनुसार भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक शिवमंदिर परिसर में हुई। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के टिप्पणी की निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर प्रमोद वर्मा, विनोद गुप्ता, शिवशंकर चौहान, सुनील सिंह, राहुल चौरसिया, शैलेंद्र प्रजापति, संतोष यादव, गोविंदा गुप्ता, सुदामा यादव, अशोक आदि रहे।