फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया नकदी और लाखों के जेवर

Sat, 16 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित एक मकान में शुक्रवार की रात चोर रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। संदूक का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे 1 लाख 90 हजार नकदी एवं करीब 3 लाख के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन

दिनेश यादव का कसेरा पोखरा पर मकान है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के साथ छत पर सोया था। देर रात चोर रसोई घर का रोशनदान तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे एक संदूक का ताला तोड़कर उसमें से बक्सा निकालकर चम्पत हो गए। सुबह जागने के बाद महिलाएं छत से नीचे कमरे में आई तो बिखरे सामान देखकर उनके होश उड़ गए। खोजबीन से पता चला कि रसोई घर का रोशनदान टूटा हुआ था। घर में चोरी की जानकारी होते ही मौके पर पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित दिनेश ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। दी गई तहरीर में उसने कहा है कि चोर जिस बक्सा को ले गए हैं, उसमें 1 लाख 90 हजार नकदी और करीब 3 लाख रुपये के जेवरात थे। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। इस संबध में कोतवाली प्रभारी एएन सिंह का कहना है पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें