दबंगों ने मारपीटकर चार को घायल किया
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के कैथवलिया गांव में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर के निकट बोई सब्जी को पशुओं द्वारा नुकसान पहुंचाने का प्रतिरोध करने पर एक पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दबंगई दिखाते हुए प्रतिरोध कर रही वृद्धा, उसके पति, पुत्र तथा पुत्र वधू सहित चार लोगों को लाठी-डंडा व पत्थरों से मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में कराया गया। उपचार के बाद घायल वृद्धा श्यामा देवी ने कोतवाली में दुखी राजभर, गूल्लू राजभर, नगीना राजभर व आशीष राजभर के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज करायी हैं । घायलों में श्यामा देवी के अलावा उनके पति शीरी राजभर, पुत्र मुन्ना राजभर एवं पुत्र वधू जीतू देवी शामिल है। इस संबंध में कोतवाल श्याम जी बताया कि घायल वृद्धा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच-पड़ताल शुरु कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।