मंझनपुर कला गांव में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
- फोटो : सरयू के कछार में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा।
जखनिया। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर कला गांव में ग्राम समाज की नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने रविवार को हटवा दिया। राजस्व और पुलिस टीम की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से बनाई गई चहारदीवारी को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया गया।
एसडीएम अतुल कुमार के अनुसार गांव की बंजर और नवीन परती की करीब आठ बिस्वा भूमि पर कुछ लोगों ने तीन दिन पहले रात के समय चहारदीवारी बनाकर कब्जा कर लिया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने लेखपाल अरुण यादव को दी। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। एसडीएम जखनिया ने कब्जाधारकों को भूमि खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देश के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसके बाद रविवार को राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।