गाजीपुर घाट के 29 नंबर गेट के पास अप्रैल से रोड अंडरब्रिज का निर्माण
शुरू हो जाएगा। एक निजी कंपनी को इसका जिम्मा सौंप दिया गया है। यह
वाराणसी-छपरा रेलखंड का पहला रोड अंडरब्रिज होगा। सैदपुर भितरी एवं औडि़हार
के मध्य गेट संख्या 2 ए के पास भी लो हाइट सब-वे का निर्माण होना है। इसके
लिए तैयारी की जा रही है।
रेलवे की ओर से जनपद में कई महत्वपूर्ण
कार्ययोजनाएं प्रस्तावित हैं।
एक-एक करके इनपर काम शुरू भी होने लगा है।
इसी कड़ी में सड़क एवं रेलवे लाइन पार करने में हो रही दुर्घटनाओं से लोगों
को बचाने के लिए रेलवे की ओर से गाजीपुर घाट के गेट संख्या 29 के पास
अंडरब्रिज का निर्माण कराने का फैसला किया गया है। रेलवे सूत्रों के
मुताबिक अंडर ब्रिज गाजीपुर घाट के पास स्थित पोखरे के पास से शुरू होकर
गेट संख्या 29 के रेलवे क्रासिंग के नीचे से निकाला जाएगा।
इसे लगभग 20 फिट
गहराई में बनाया जाएगा। इस अंडरब्रिज की लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई लगभग 20
मीटर होगी, जिससे दो एवं चार पहिया वाहन आसानी से निकल सकें। इसका सबसे
ज्यादा लाभ लोगों को गाजीपुर घाट से मऊ तक बिछने वाली रेलवे लाइन के
दोहरीकरण के बाद मिलेगा। यहीं नहीं अंडर ब्रिज में पैदल चलने वाले राहगीरों
के लिए सड़क के दोनों किनारों को ऊंचा किया जाएगा।
वहीं रौजा रेलवे
क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण करा रही रेलवे की कार्यदायी संस्था की
माने तो रौजा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की ढलाई लगभग पूरी हो चुकी है।
रौजा रेलवे क्रासिंग के पास काम समाप्त होने के बाद गाजीपुर घाट के 29 नंबर
गेट के पास बनने वाले रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
रेलवे की ओर से रोड जल्द ही इसका ग्राफ मिलने वाला है। अप्रैल माह में
इसका निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।
राजघाट के तर्ज पर बनेगा गंगा घाट पर पुल
आगे चलकर यदि कोई अड़चन नहीं आई तो रेलवे की ओर से गाजीपुर घाट और
ताड़ीघाट को जोड़ने वाले गंगा पुल का निर्माण वाराणसी के राजघाट की तर्ज पर
किया जाएगा। ताकि पुल से होकर वाहनों के जरिए लोगों की आवाजाही एक छोर से
दूसरे छोर पर हो सके। पुल के निर्माण में 837 करोड़ रुपये की लागत
प्रस्तावित है।
रेलवे के जानकारों की मानें तो राजघाट की तर्ज पर होने वाले
इस पुल के निर्माण से जहां लोहे के गाटर के सहारे पुल के ऊपरी हिस्से पर
बनने वाले ट्रैक से ट्रेनें संचालित की जाएंगी वहीं निचले हिस्से में सड़क
मार्ग से पैदल और वाहनों के जरिए लोगों भी आवाजाही आसानी से हो सकेगी। पुल
निर्माण की प्रक्रिया के लिए विभाग बजट के साथ ग्राफ भी तैयार कर चुका है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो जोनल ट्रेनिंग सेंटर के बाद पुल के निर्माण की
भी आधारशिला रखी जा सकती है।
रेलवे की ओर से जिले में प्रस्तावित
गाजीपुर घाट के गेट संख्या 29 के पास रोड अंडर ओवरब्रिज एवं सैदपुर से
औडि़हार के मध्य बनने वाले लो हाइट सब वे का निर्माण कार्य फाइनल हो चुका
है। अप्रैल से काम शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए विभाग की ओर से ग्राफ
भी तैयार कर लिया गया है। अशोक कुमार, पीआरओ वाराणसी मंडल
सिटी स्टेशन पर प्लेटफार्मों का विस्तारीकरण शुरू
अब यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में चढ़ने-उतरने में परेशानी नहीं
होगी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों के विस्तारीकरण शुरू हो गया है।
प्लेटफार्म नंबर दो के बाद प्लेटफार्म नंबर एक को बढ़ाकर उस पर शेड का
निर्माण कराया जाएगा।
वर्ष 1996 में छोटी लाइन से बड़ी लाइन में तब्दील
सिटी रेलवे स्टेशन पर वर्षों से यात्री सुविधाओं की कमी बनी हुई थी। जिले
के सांसद मनोज सिन्हा ी पहल पर स्टेशन के अच्छे दिन आ रहे हैं। रेलवे की ओर
से जिले और स्टेशन पर कई विकास कार्य कराए जाने हैं। प्लेटफार्म नंबर एक
और दो के छोटा रहने के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों की बोगियां प्लेटफार्म के
बाहर लगती हैं।
इससे यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने-उतरने में खासकर रात के
समय काफी परेशानी होती हैै। स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के क्रम में
प्लेटफार्मों के विस्तार का काम शुरू हो गया है। इसके तहत प्लेटफार्म नंबर
एक जो वर्तमान समय में 326 मीटर है, उसको 290 मीटर और बढ़ाया जाएगा जबकि
प्लेटफार्म नंबर-2 को 30 मीटर और बढ़ाया जाएगा। प्लेटफार्म नंबर दो अभी तक
528 मीटर लंबा है। प्लेटफार्म नंबर दो को बढ़ाने का काम शुरू हो गया है।
इसके बाद प्लेटफार्म संख्या-1 को बढ़ाया जाएगा। प्लेटफार्मों के
विस्तारीकरण के बाद उन पर अतिरिक्त शेेड की स्थापना कराई जाएगी। यही नहीं
फुट ओवरब्रिज का भी एक्सटेंशन कराया जाना है।