नवीन मंडी स्थल जंगीपुर में संत गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह व विचार गोष्ठी में शामिल लोग। संवाद
भड़सर। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा इकाई जंगीपुर की ओर से रविवार को नवीन मंडी स्थल जंगीपुर में संत गणिनाथ पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता के आवास से संत गणिनाथ की शोभायात्रा निकाली गई जो नवीन मंडी स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। इसके बाद आचार्य शरद शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन कराया गया।इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता ने वैश्य समाज के सामाजिक और राजनीतिक उत्थान के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
उन्होंने संत गणिनाथ के आदर्शों और उपदेशों को जीवन में अपनाकर भेदभाव मुक्त समाज बनाने की अपील की। मुख्य वक्ता भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है। जागरूक और शिक्षित लोग ही मजबूत समाज एवं विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकते हैं। अति विशिष्ट अतिथि सदर विधायक जयकिशुन साहू ने मजबूत राजनीतिक नेतृत्व के लिए समाज के लोगों से आपसी मतभेद दूर करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी गुप्ता, रमाशंकर फौजी, राजेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, लालजी गुप्ता, राजेश वर्मा, डीके वर्मा, दिनेश गुप्ता, अनिल जायसवाल, भरत गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इससे पहले कार्यक्रम संयोजक मारकंडेय प्रसाद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता डॉ. महेंद्र प्रसाद गुप्ता, संचालन विद्युत प्रकाश और आभार कार्यक्रम प्रबंधक श्यामबली मद्धेशिया ने किया।
नवीन मंडी स्थल जंगीपुर में संत गणिनाथ पूजनोत्सव समारोह व विचार गोष्ठी में शामिल लोग। संवाद