फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हर छात्र 35 रुपये बढ़ा बजट, एक से पांचवीं तक का टीएलएम होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा शिक्षण को गतिविधि आधारित और प्रभावी बनाने के लिए समग्र शिक्षा के तहत टीचिंग लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) तैयार कराया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक के 155179 विद्यार्थियों के 60 रुपये प्रति छात्र की दर से 93.10 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। पिछले वर्ष 25 रुपये की दर से यह मिला था।
विज्ञापन

टीएलएम से बच्चों की कक्षा और विषय के अनुरूप शिक्षण सामग्री तैयार की जाएगी, जिसे निपुण लक्ष्य से जोड़ा जाएगा। विद्यालयों में टीएलएम निर्माण के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। शिक्षकों को आवश्यक सामग्री की खरीद 15 अक्तूबर तक पूरा करनी होगी, जबकि 31 अक्तूबर तक कक्षावार और विषयवार टीएलएम तैयार करना होगा। उत्कृष्ट एवं नवाचारी टीएलएम को प्रोत्साहित करने के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र स्तर पर निपुण टीएलएम मेला-उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षक अपनी तैयार सामग्री का प्रदर्शन करेंगे और कक्षा शिक्षण में उसके उपयोग की जानकारी देंगे।

टीएलएम से कक्षा-कक्ष को अधिक जीवंत बनाने और बच्चों की सीखने एवं रचनात्मक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी। शिक्षकों से बच्चों की जरूरत और शिक्षण योजना के अनुरूप टीएलएम तैयार कर उसके प्रभावी उपयोग पर जोर दिया जाएगा।- उपासना रानी वर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें