प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर भाजपा से निष्कासित प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर की तरफ से अभद्र जातिसूचत शब्दों का इस्तेमाल करने से नाराज बसपा कार्यकर्ताओं ने गुुरुवार को एसपी कार्यालय के सामने दयाशंकर सिंह का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा नेता दयाशंकर द्वारा बसपा सुप्रीमो मायावती को अपशब्द कहना निंदनीय है, इसे बसपा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए, जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो। ऐसा नेताओं को सूचीबद्ध किए जाए, जो समय-समय पर माहौल खराब करने का कार्य कर टकराव की स्थिति उत्पन्न करते है। दयाशंकर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को विवश होंगे। पुतला फूंकने वालों में राकेश भारती, जंगबहादुर राम, सुभाष राम सिपाही, चंदन भारती, डा. बालचंद राम, राहुल सिंह, कुलदीप कुमार, आनंद कुमार, सतीश पटेल, सतीश वर्मा, चंद्रमा प्रसाद भारती, कन्हैया, डा. सुनील कुमार, संग्राम राम, कैलाश राम, कपिलदेव राम, रामबहादुर राम, रामबहादुर राम, अवधेश यादव, संदीप कुमार, गीरधारी राम, शिवकुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।