तहसील क्षेत्र के भतौरा गांव में फुटबॉल फील्ड पर बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय कैडर सम्मेलन आयोजन किया गया। सम्मेल में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए 2022 विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसकर डटने के लिए कहा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर के द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर एवं कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। बसपा नेता परवेज खान की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक लग जाएं। इस मौके पर बुझारत राजभर, सीताराम भारती, अजय कुमार भारती, इरफान खान प्रधान बहुआरा, राजू खान, शाहिद खान, शिव जी राजभर, श्याम बिहारी, विजय कुशवाहा, धनंजय मौर्या, राकेश यादव, विक्की बिंद, शम्स तबरेज खान पिंटू, अकबर, अजित यादव आदि लोग मौजूद रहे।