फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बीएसएफ जवान का शव पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नवली गांव निवासी एवं बीएसएफ के 19 बटालियन में तैनात जवान विनोद कुमार पांडेय (39) का पार्थिव शरीर मंगलवार की देर रात पैतृक गांव पहुंचा। बुधवार को गहमर गंगा घाट पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि बड़े पुत्र ओंमकार पांडेय ने दी। बीते 14 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान पोल से गिरने से घायल हो गए थे। 18 दिसंबर को इलाज के दौरान असम में निधन हो गया था।
विज्ञापन

जवान के पार्थिव शरीर के आने की जानकारी होते ही सुबह से ही क्षेत्र के गणमान्य, जनप्रतिनिधि सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आदि लोगों का श्रद्धांजलि देने के लिए तांता लगा रहा। पत्नी नीतू पांडेय, मां आशा देवी और पुत्र ओंमकार पांडेय एवं आदित्य सहित परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
जवान के अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग बाइक, चार पहिया वाहन शामिल रहे। फूलों से सजे बीएसएफ के वाहन में जवान का पार्थिव शरीर रखा गया था। अंतिम संस्कार के दौरान घाट पर मौजूद सबकी आंखें नम हो गई और विनोद कुमार पांडेय अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा विनोद पांडेय का नाम रहेगा, गगनभेदी नारे लगने लगे।
विज्ञापन

मृत जवान ने छोटे भाई सचिन कुमार पांडेय ने बताया कि बीएसएफ के 19 बटालियन में आरक्षी के पद पर तैनात उनके बड़े भाई विनोद कुमार पांडेय बीते 14 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान पोल पर चढ़कर कुछ काम कर रहे थे, कि अचानक जमीन पर गिर पड़े थे। घायल जवान का चार दिनों से कमांड अस्पताल में इलाज चल रहा था।
इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि
बीएसएफ जवान के पार्थिव शरीर पर 19 बटालियन आलमगंज डुबरी असम के बीएसएफ के इंस्पेक्टर हेमंत कुमार, लखनऊ 11 बीएसएफ बटालियन के मेजर शम्भूनाथ यादव, एएसआई गुलाब सिंह, सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया, रेवतीपुर थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, नगसर थानाध्यक्ष आनंद कुमार भारती, अजय पांडेय, फुन्नू शुक्ला, पूर्व प्रमुख मुकेश राय, लल्लन सिंह, धनजी सिंह आदि ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें