फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र पर सेवराई के उप जिलाधिकारी रमेश मौर्या की अध्यक्षता में बुधवार को सभी बूथ लेबल अधिकारी (बीएलओ) की बैठक हुई। इसमें अर्हता तिथि एक जनवरी 2020 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि बीएलओ बूथ पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने, नाम में संशोधन, किसी का नाम शिफ्ट करने और किसी का नाम काटने और मृतक (अगर मतदाता सूची में हो तो) का नाम हटाने का भी कार्य करेंगे। बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करें। नए मतदाता और महिला मतदाताओं का नाम जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बताया कि प्रारूप छह नाम जोड़ने, सात नाम हटाने और आठ संशोधन करने के लिए फार्म पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है। सभी बीएलओ फार्म प्राप्त कर तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र में जमा करेंगे। बैठक में तहसीलदार घनश्याम राम, खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, बीना राय, ऊषा पांडेय, इकबाल अंसारी, गुलामुद्दीन, बलवंत, दीनदयाल राय, प्रेम, अरविंद, बृजेश, रमरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें