गाजीपुर। मऊ विधायक मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी एवं उनके दोनों बेटों अब्बास और उमर अंसारी के नाम से नगर के महुआबाग में संचालित गजल होटल पर सात अक्तूबर को फैसला आएगा। बीते तीन अक्तूबर को सुनवाई पूरी होने के बाद एसडीएम कोर्ट में फैसले को सुरक्षित कर लिया गया है। जबकि बीते 25 जून को सदर एसडीएम प्रभाष कुमार ने गजल होटल के जमीन की पैमाइश कराई थी। इस दौरान अनियमितता मिली थी। होटल के नक्शे को भी एसडीएम ने निरस्त कर दिया है। मालूम हो कि होटल की जमीन की जांच में उसकी खरीद और बिक्री में तमाम अनियमितता मिली थी। बीते 19 सितंबर को जिला प्रशासन की ओर से मऊ विधायक मुख्तार की पत्नी एवं पुत्रों सहित 12 पर मुकदमा दर्ज किया गया था। तहसील सदर के राजस्व ग्राम मुहम्मदपुर पट्टी में निर्मित गजल होटल की जांच के संबंध में यह तथ्य प्रकाश में आया था कि उपरोक्त भूखंडों की खरीद एवं बिक्री में अनियमितता की गई है। हल्का लेखपाल ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। एसडीएम कोर्ट में फैसला सुरक्षित रख गया है। सात अक्तूबर को आने वाले फैसले पर सबकी नजर है। सदर एसडीएम प्रभाष कुमार ने बताया कि सुनावाई पूरी होने के साथ फैसला सुरक्षित कर लिया गया है। सात अक्तूबर को फैसला आएगा।