फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण का नक्शा जल्द होगा तैयार

Sun, 17 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को शनिवार को कचहरी परिसर में आयोजित समारोह में जिला जज शमशाद अहमद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि
विज्ञापन


ताड़ीघाट से मऊ तक को जोड़ने वाली रेलवे लाइन और गंगा पर बनने वाले पुल निर्माण का नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने अधिवक्ताओं का हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। शपथ ग्रहण समारोह में जिला

जज शमशाद अहमद ने सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए वादकारी हित में न्यायिक  कार्य करने की सलाह दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, 
विज्ञापन


शंकर गोपाल चौबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  सत्य प्रकाश सिंह यादव महासचिव, सुमित कुमार श्रीवास्तव कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम , अनिल कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय , अंजनी कुमार ठाकुर सह सचिव प्रशासन , अयाज अहमद सहसचिव पुस्तकालय और कमल प्रकाश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित और 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी तथा 5 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल, रामपूजन सिंह, रामाधार राय, वारिश हसन खा, चंद्रबली राय, अनिल श्रीवास्तव, रामाश्रय सिंह, भगवान द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें