फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल की मांग को लेकर बेमियादी धरना शुरू

Thu, 05 Feb 2015 11:36 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 इंदौर में गोधनी नदी के पास ग्रामीण युवा संघर्ष समिति की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। सभा को संबोधित करते हुए डा. राणाविजय राजभर ने कहा कि इंदौर बांध पुरवे पर पुल की मांग काफी समय से की जा रही है, लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। यदि मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो समिति आंदोलन को धार देने को बाध्य होगी।
विज्ञापन



कहा कि बांध पर पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को अन्य रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। इसकी वजह से समय की बर्बादी के साथ ही लोगों को अन्य दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। पौराणिक महत्व वाले महाहर धाम जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है।


पुल के निर्माण के बाद लोगों को 15 की जगह सात किमी की ही दूरी तय करनी पड़ेगी। मौके पर पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष पंचरत्न देवी ने हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। धरने में मुलायम सिंह यादव, हरिप्रसाद पांडेय, तेजालाल राजभर, मोतीराम कनौजिया, सद्दाम अंसारी, सुनील पटेल, प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह, बैजनाथ राजभर, मोहर यादव, बहादुर राम आदि शामिल थे। अध्यक्षता भिखारी राजभर तथा संचालन रामचंद्र राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें