फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा मालिक के घर लाखों की चोरी

Wed, 13 May 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के फुल्ली गांव में मंगलवार की रात ईंट भट्ठा मालिक के मकान की खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे चोर सात लाख रुपये नकद के अलावा करीब 25 लाख रुपये के जेवर उठा ले गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जमानिया एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए। पीड़ित से पूछताछ के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

 फुल्ली निवासी ईंट भट्ठा निवासी वंशनारायन यादव रोज की तरह मंगलवार की रात भी खाना खाने के बाद घर के बाहर हाते में सो गए। घर की कुछ महिलाएं छत पर जबकि एक महिला कमरे में कूलर चलाकर सो रही थी।
विज्ञापन


 अन्य कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। देर रात मकान की पिछले हिस्से से चहारदीवारी फांदकर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों के बाहर लगे खिड़कियों को तोड़कर अंदर चले गए और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

आलमारी तोड़कर जहां अन्य सामानों को निकाल लिया, वहीं अटैची और बक्सा लेकर खिड़की के ही रास्ते बाहर निकल गए। घर से सौ मीटर की दूरी पर सूरजमुखी के खेल में अटैची और बक्सा तोड़कर उसमें रखा 7 लाख नकदी सहित सोने-चांदी के करीब 25 लाख रुपये का जेवरात निकालकर चोर भाग गए।

सुबह जगने के बाद जब परिवार के लोगों ने कमरों का दरवाजा खोलाना चाहा तो पता चला कि दोनों कमरा बाहर से बंद था।

कमरों के पीछे जाकर देखा तो खिड़की टूटने के साथ ही कमरे में रखा आलमारी टूटा था और बक्सा अटैची गायब था। चोरी की जानकारी होते ही परिवार की महिलाएं बिलखने लगी।

मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीत यह जानकारी हुई कि सूरजमुखी के खेत में टूटा बक्सा और अटैची पड़ा है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बक्सा और अटैची में रखा नकदी और जेवरात गायब थे।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी जमानिया        कैलाश सिंह, सीओ सहित थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच गए।

 पुलिस पीड़ित से चोरी के संबंध में बातचीत करने के बाद छानबीन में जुट गई।  थानाध्यक्ष टीबी सिंह ने मौके का मुआयना िकया और जल्द ही घटना का पर्दाफाश करने क दावा िकया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा इस बात की भी जांच की जा रही है कितना नकदी और कितने आभूषणों की चोरी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें