फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पत्नी का सिम तोड़ना पड़ महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपर। मोबाइल पर बात करने से पत्नी को टोकना और सिम तोड़ देना एक पति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि उसकी पत्नी अपने छह वर्षीय बेटी और जेवर लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। इसमें गांव की एक महिला ने भी उसका सहयोग किया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की तहरीर के मुताबिक उसकी पत्नी (26) एक लड़के से फोन पर बात करती थी। इसकी जानकारी होने पर उसने सिमकार्ड तोड़ दिया। इसके बाद गांव की एक महिला के फोन लड़के का फोन आता। महिला पत्नी से लड़के की बात कराती थी। दो जनवरी की रात 10 बजे लड़के ने फोन कर पत्नी को कहीं बुलाया। पीड़ित के मुताबिक उसकी पत्नी अपने साथ छह वर्षीय बेटी और 4 थान सोने के और एक थान चांदी के जेवरात भी लेकर गई है। दुल्लहपुर थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला की खोजबीन चल रही है।
विज्ञापन

किशोरी समेत दो को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
गाजीपुर। जमानिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी 25 दिसंबर से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो पिता ने शनिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित ने आरोप लगाया कि गांव के एक व्यक्ति का साला चंदौली निवासी युवक उसकी बेटी को अपने साथ में भगा ले गया। गांव के ही दपंती समेत चार लोगों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया है। इसी तरह सादात थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर में बताया कि एक जनवरी को उनकी बेटी को गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर कहीं लेकर चला गया है। इसमें एक व्यक्ति ने सहयोग किया है। इसे भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें